मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Dont Eat Fish in Rainy Season
Written By

बारिश में न करें मछली का सेवन, जानें 4 कारण

मछली
अगर आप मांसाहारी हैं और मछली यानि फिश खाना आपको बेहत पसंद है, तो बरसात के मौसम में आपको इस पसंद से दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा सेहत के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो जरूर जानिए यह 4 नुकसान - 
1 पहला कारण यह है कि बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रखा जाता है और उन पर केमिकल का इस्तेमाल भी होता है ताकि वे खराब न हों। ऐसे में यह पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
 
2 इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर खराब ही होता है, जिसके कारण इस मौसम में अबर आप जलीय जीवों या मछली का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
3 मछलियों के प्रजनन का समय भी यही होता है, जब वे अंडे देती हैं। ऐसे में मछली का सेवन फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
 
4 इस मौसम में स्टोर कर के रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से भी सही नहीं मानी जा सकती। अत: इस मौसम में इनका सेवन करना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
‘इस्मत आपा’ : इस्मत चुग़ताई पर एक नायाब किताब