सम्बंधित जानकारी
- होंठों का रंग बताएगा कि आपकी सेहत कैसी है, इन 5 टिप्स से जानिए
- ये खास विटामिन्स नहीं लेंगे, तो स्किन और बॉडी में होंगी 5 समस्याएं, जानिए उपाय
- हेल्थ और ब्यूटी रखना है बरकरार? तो रोज खाएं आंवला, जानिए 10 गजब के फायदे
- दूध में तुलसी डालकर पीने के 5 फायदे, जो आप नहीं जानते
- नहाते हुए पुराना लूफाह इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत फेंक दे, वर्ना संक्रमण का है खतरा
इन 6 सेहत संबंधी समस्या वाले लोगों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए बादाम का सेवन
आज तक आपने यही सुना होगा कि बादाम खाने के कई फायदे होते है। सही भी है लेकिन सभी लोगों के लिए नहीं। जी हां, ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए बादाम का सेवन करना उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जिन्हें बादाम खाने को अवॉइड करना चाहिए -
1. हाई ब्लड प्रैशर के पेशेंट्स को बादाम के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इन लोगों को नियमित ब्लड प्रैशर की दवाईयां लेनी रहती हैं। इन दवाओं से साथ बादाम खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
2. जिन लोगों कि किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो, तो ऐसे में उन्हें भी बादाम नहीं खानी चाहिए।
3. अगर किसी को पाचन संबंधी परेशानी है, तो उन्हें भी बादाम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है।
4. यदि किसी को एसिडिटी की शिकायत रहती हो, तो उन्हें भी बादाम नहीं खाना चाहिए।
5. जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
6. अगर कोई व्यक्ति एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहा हो, उस दौरान उसे भी बादाम खाना बंद कर देना चाहिए। बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जिसके सेवन से शरीर में दवाइयों का जो असर होना चाहिए, वह प्रभावित हो सकता है।
