1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Disadvantages of bathing at night

Health Tips : रात को नहाने के नुकसान क्या है?

Disadvantages of bathing at night
Health tips: कई लोग हैं तो प्रतिदिन सुबह और शाम को नहाते हैं। ऐसे भी कई लोग हैं जो थकावट दूर करने के लिए देर रात को स्नान के बाद ही सोते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल भी होगा कि उन्हें रात्रि में नहाना चाहिए या नहीं? क्या रात्रि में नहाना उचित है? यदि नहीं तो क्या हो सकते हैं रात्रि में स्नान के नुकसान।
 
1. डॉक्टरों के अनुसार रात्रि में हमारे शरीर का तापमान गिर जाता है। रात का तापमान भी कम होता है। ऐसे में रात में नहाने से सर्दी जुकाम होने की संभावना रहती है।
 
2. यह भी कहा जाता है कि रात में हमेशा नहाने से बुखार भी आ सकता है, ऐसा तब होता है जबकि आप गर्म पानी से नहा के शरीर के सामान्य तापमान को डिस्टर्ब कर देते हैं।
 
3. एक्सपर्ट का मानना है कि रात्रि में नहाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ हो सकता है।
 
5. डॉक्टरों के अनुसार इससे आपकी पाचन क्रिया भी काफी हद तक प्रभावित हो सकती है।
 
6. मेटाबॉलिज्म गड़बड़ होता है तो फिर शरीर में हार्मोन के भी इंबैलेंस होने की संभावना बढ़ जाती है। 
 
7. रात में नहाने से सिरदर्द, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न की समस्या भी होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
8. यह भी कहा जाता है कि लगातार रात में नहाने से सीने में दर्द, मसल्स क्रैंप और मसल्स पेन की समस्या भी शुरू हो जाती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख
Essay On Jhansi Ki Rani : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर हिन्दी में निबंध