सम्बंधित जानकारी
- summer fashion : गर्मियों में करें अपने Wardrobe को Update और रहें Cool
- इस बार तपाएगी भीषण गर्मी, IMD की चेतावनी, इन राज्यों में दिखेगा सूर्य का रौद्र अवतार
- गर्मी के मौसम में कैरी का पना पीने के 5 सेहत लाभ, आप भी जानिए
- सावधान... हर फल खाने के हैं कुछ नियम, पढ़ें वरना पछताएंगे
- गर्मी में भी कूल त्वचा पाना है तो ये 10 नुस्खे आजमाएं
Health Care : बदलते मौसम के साथ रखें खानपान का विशेष ध्यान, जानिए 5 जरूरी बातें
गर्मी के दिनों की शुरुआत में मौसम के साथ-साथ तापमान में भी बदलाव होता है। यही वह वक्त है जब आपको जरूरत है मौसम के अनुसार खुद को ढालने की। जैसे-जैसे गर्मी नजदीक आ रही है आपको अपने खानपान में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि सेहत बरकरार रहे। जानिए 5 खास बातें -
1 गर्मियों में आने वाले फलों में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा आदि को नियमित लेने से शरीर में पानी के साथ खनिज-लवणों की भी पूर्ति होती है।
2 गर्मी में सामान्य खाना जैसे दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि खाना ठीक रहता है। गर्मी में भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। इससे आपका हाजमा भी ठीक रहेगा और फुर्ती भी बनी रहेगी। इसके साथ तली हुई चीजों को ज्यादा न खाएं, यह आपका हाजमा बिगाड़ सकते हैं।
3 गर्मियों में शरीर का अधिकांश पानी पसीने के रूप में वाष्पीकृत हो जाता है। इसलिए दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं।
4 गर्मी में नारियल पानी, छाछ और लस्सी पीने से भी जल का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में तली और मसालेदार चीजें खाने की इच्छा ज्यादा होती है। लेकिन इस मौसम में इन चीजों से बचा जाना ही बेहतर होता है।
5 खाने में बहुत ज्यादा नमक भी न लें। नमकीन, मूंगफली, तले हुए पापड़-चिप्स और तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ न ही खाएं तो बेहतर होगा।
