सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : धनिया पत्ती के 10 फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
- गलत समय पर मॉर्निंग वॉक करते हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए सही समय
- Health Care : लंबे समय तक बैठकर करते हैं काम तो नुकसान भी जान लीजिए
- Stomach Problems : पेट साफ न होने की समस्या से हैं परेशान तो इन उपायों को जरूर अपनाएं
- फेंगशुई के अनुसार हरा रंग है बुद्धि का प्रतीक, जानिए हरे रंग के सेहत फायदे
बंद नाक से हैं परेशान तो इन 5 उपायों से पाएं तुरंत राहत
शायद ही ऐसा कोई हो जिसे कभी बंद नाक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा हो। ये समस्या सर्दी-जुकाम होने पर और ठंड के मौसम में और बढ़ जाती है। अगर आप भी बंद नाक की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो आइए, जानते है बंद नाक खोलने के उपाय -
1 भाप लेना - इसके लिए आपको गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।
2 बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका है एक छोटा सा व्यायाम। जी हां, इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।
3 गरम पानी - अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।
4 नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
5 कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।
