• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 7 problems of Oversleeping
Written By

जरूरत से ज्यादा सोना भी है खतरनाक, हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

best hindi health
सभी जानते हैं कि आमतौर पर व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे गहरी नींद सोना बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग अत्यधिक सोते है और जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आइए, आपको बताते हैं कि जरूरत से ज्यादा सोने से कौन सी परेशानियां हो सकती है -
 
1 सोते समय शरीर की कैलोरी बर्न नहीं होती, जिस वजह से जरूरत से ज्यादा सोने पर वजन व मोटापा बढ़ने की आशंका अधिक हो जाती है।
 
2 कई शोध के अनुसार ज्यादा सोने से विभिन्न प्रकार की मनोवैज्ञानिक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
 
3 ऐसा भी कहा जाता है कि अत्यधिक सोने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
 
4 अत्यधिक सोने के बाद कई लोगों में सिरदर्द की शिकायत भी पाई गई है। साथ ही इससे याद्दाश्त भी प्रभावित होती है। 
 
5 ज्यादा देर तक सोने वालों में कब्ज की परेशानी भी देखी गई है। 
 
6 ज्यादा देर तक सोने के दौरान जब शरीर एक जैसी अवस्था में रहता है, तो खून के बहाव में रुकावट आ जाती है और कई बार पीठ में जकड़न की समस्या होती है।
 
7 जानकारों के अनुसार ज्यादा देर तक सोने से दिमाग में डोपानाइन और सेरोटोनिन का लेवल कम हो जाता है। जो व्यक्ति के मुड को प्रभावित करता है और पूरे दिन चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।