गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Tips For Heart Patient On Holi
Written By WD

रंगपंचमी पर सावधान रहें दिल के मरीज, जानें 5 टिप्स

रंगपंचमी पर सावधान रहें दिल के मरीज, जानें 5 टिप्स - 5 Tips For Heart Patient On Holi
होली-रंगपंचमी का त्योहार यूं तो रंगों की मस्ती और खुशियों से सराबोर होता है, लेकिन अगर आप दिल के मरीज हैं, तो यह त्योहार आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें और जरूर जानें यह 5 सावधानियां - 

1 होली पर गलती से भी भांग का प्रयोग न करें। यह आपको उत्तेजित कर अपकी धड़कनों को बढ़ा सकती है, जिसका खामियाजा आपको हाई ब्लडप्रेशर, कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं का सामना कर भुगतना पड़ सकता है।
 
2 प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें और केमिकल युक्त रंगों से बिल्कुल दूरी बना लें। इसमें मौजूद केमिकल्स आपको एलर्जी के साथ-साथ अन्य शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं, जो तनाव का कारण बन सकती हैं। इसका असर आपके दिल पर पड़ सकता है।
सेहत और ब्यूटी के लिए, होली पर 10 सावधानियां

रंगों की मस्ती में ज्यादा भाग-दौड़ और शारीरिक गतिविधियों से बचें। इससे न केवल आपको थकान हो सकती है, बल्कि यह आपकी धड़कनों को बेवजह बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

 
4 होली के समय मिठाईयों और पकवानों का दौर खूब चलता है। लेकिन पकवानों का चयन जरा सोच समझ कर करें। इनसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जो हृदय की कार्यविधि को बेहद प्रभावित करता है।
जरूर जानिए, भांग के यह 5 बेहतरीन लाभ  
 
5 अगर होली पर दोस्तों के साथ टोली में नाचने का आपको शौक है तो इसपर भी आपको जरा नकेल कसनी होगी, ताकि शारीरिक थकान और उत्तेजकता से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें
ऐसे बचें रंगों की एलर्जी से, जानें 5 घरेलू उपाय