बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 must known benefits of cactus
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (13:52 IST)

कैक्टस के 5 फायदे आपको पता होना चाहिए

कैक्टस के 5 फायदे आपको पता होना चाहिए 5 must known benefits of cactus - 5 must known benefits of cactus
कैक्टस जितना कांटेदार होता है, उतना ही रोगों को दूर भी करता है। इस पौधे में कुछ खास पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। इसे नागफनी कहा जाता है तथा इसका काम औषधि बनाने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं नागफनी के कुछ फायदे-
 
1. त्वचा के लिए लाभकारी- त्‍वचा संक्रमण का इलाज करने में नागफनी का तेल फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह त्‍वचा की चमक को बढ़ाने में भी सहायक होता है। नागफनी में विटामिन ए भरपूर होता है जो त्वचा को हेल्दी रखता है। 
 
2. डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए- नागफनी में फाइबर मौजूद होता है जो डायबिटीज की समस्या से बचाव के लिए भी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखता है। इसलिए नागफनी डायबिटीज रोगियों के लिए उपयुक्त है। 
 
3. कैंसर से बचाव के लिए- यदि समय रहते नियमित रूप से नागफनी का सेवन किया जाए तो यह कैंसर रोगी और सामान्‍य लोगों को कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है जो इम्युनिटी बढ़ाता है। 
 
4. वज़न घटने में मददगार- नागफनी का इस्‍तेमाल लोग सलाद के तौर पर करते हैं और इसे खाने से वजन कम होता है। अधिक वजन होने पर आप नागफनी का सेवन कर लें। बस, आपको इसके कांटे हटाने होंगे और ऊपरी परत को छीलना होगा।
 
5. हड्डियां होगी मज़बूत- कैक्टस पौधे में एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैक्टस पौधे को खाया जाता है। 
 
प्रस्तुति : अनुभूति निगम 
ये भी पढ़ें
जानिए क्यों है 6 जुलाई भारतीयों के लिए गर्व करने का दिन