सम्बंधित जानकारी
- अगर नहीं सुना अल्कोहल मसाज के बारे में, तो अब जान लीजिए इसके फायदे
- गर्मियों में सेहत और सुंदरता का साथी नारियल पानी, जानिए 8 फायदे
- जानिए, क्यों होती है पेट फूलने की समस्या और निजात पाने के 6 तरीके
- नमक के पानी से नहाएंगे तो मिलेंगे ये 5 फायदे, जो और कहीं नहीं मिलते
- किसी भी उम्र में स्वस्थ बने रहना चाहते हैं? तो ये 10 बातें याद रखें
अगर माइक्रोवेव में रोजाना पकाते हैं खाना, तो हो सकते हैं सेहत को ये नुकसान
इन दिनों अधिकांश घरों में माइक्रोवेव होता है, आखिर माइक्रोवेव में मिनटों में खाना जो गर्म हो जाता है। माइक्रोवेव के ये फायदे तो कई है कि इसमें भोजन आसानी से कम समय में पक जाता है और फटाफट गर्म भी हो जाता है। लेकिन अगर आप नियमित माइक्रोवेव में पका हुआ भोजन करते हैं तो इसके कई सेहत नुकसान आपको हो सकते हैं। आइए, जानते हैं -
1 गर्भवती महिलाओं को नुकसान -
एक रिसर्च में बताया गया है कि माइक्रोवेव से निकलने वाले इलेक्ट्रो मैगनेट रेडिएशन, गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नियमित माइक्रोवेव में पकाया भोजन करने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है साथ ही मिसकैरेज होने की आशंका भी हो सकती है।
2 पौष्टिकता हो होती है नष्ट -
ऐसा माना जाता है कि बार-बार माइक्रोवेव ओवन में भोजन गर्म किरने पर उसकी पौष्टिकता 60 से 90 फीसदी तक कम हो सकती है। इसके अलावा भोजन का संरचनात्मक विघटन भी तेज हो जाता है, जिसे खाने पर शरीर को नुकसान हो सकता है।
3 इम्युनिटी पर असर -
ऐसा माना जाता है कि लंबे समय तक और नियमित माइक्रोवेव में पका खाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
4 कैंसर का खतरा -
ये भी काहा जाता है कि माइक्रोवेव से निकलने वाली किरणें भोजन में ऐसे एजेंट्स की रचना कर देती हैं जो खून में कैंसर कोशिकाओं को पैदा कर सकती है।
5 पाचन संबंधी समस्या -
माइक्रोवेव में खाना तो जल्द गर्म हो जाता है लेकिन भोजन में कुछ ऐसे परिवर्तन भी हो जाते है जिससे खाना पचाने में समस्या आ सकती है।
