सम्बंधित जानकारी
- पूरे गुजरात में लागू होगा 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, 7 जिलों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट
- डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान
- SER गुजरात को 3500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा
- अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन में यात्रियों को नहीं झेलना पडेगा, शोर, लगाए गए 1.75 लाख ध्वनि अवरोधक
- पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार
350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का साल 2026 में सूरत से बेलीमोरा के बीच ट्रायल होगा।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने वडोदरा में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए हैं।
इस परियोजना पर पूरा काम जापानी तकनीक से किया जा रहा है। अब तक परियोजना का 212 किमी वायाडक्ट कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है।
शर्मा ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 100 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। परियोजना और ट्रैक निर्माण मशीनरी के चार सेट खरीदे गए हैं। इनमें 11 नदियों पर पुल शामिल हैं।
अहमदाबाद और मुंबई के बीच 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाए जाने हैं। इनमें गुजरात के वापी, बेलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती में स्टेशन बनाए जाएंगे। मुंबई, ठाणे, विरार में भी स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
