सम्बंधित जानकारी
- लाल बाल पाल के बिपिन चंद्र पाल कौन थे, जानिए खास बातें
- गढ़वाल हिमालय स्थित गंगोत्री मंदिर के खुल गए द्वार
- कंगना रनौट की 'धाकड़' 20 मई को होगी रिलीज, कंगना और अर्जुन की भिड़ंत होगी देखने लायक
- विश्व पृथ्वी दिवस 2022 : ग्लोबल वार्मिंग से क्या होने वाला है, कब तक जिंदा रहेंगे हम?
- वास्तु : बेडरूम में न लगाएं ये 5 तस्वीरें, सजाएं सिर्फ ये 5 तस्वीरें, रिश्तों के साथ बदल जाएगी तकदीर
क्या आप जानते हैं आज के दिन भारत ने फतह किया था हिमालय
- अथर्व पंवार
20 मई हर भारतीय विशेषकर पर्वतारोहियों के लिए गर्व का दिन रहता है। इस दिन 1965 में कर्नल अवतार सिंह चीमा हिमालय की चोटी पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बने थे। इस फतह से भारत उस समय चौथा देश बना था जो एवेरेस्ट पर चढ़ सके थे। एवेरेस्ट पर चढ़ने के लक्ष्य से निकली भारतीय सेना के दो प्रयास विफल हो गए थे। पर यह भारतीय सेना थी जो कभी हार न मानने के लिए पहचानी जाती है।
कर्नल चीमा अपने 10 साथियों के साथ फिर हिमालय फतह करने निकल पड़े और 20 मई 1965 को आख़िरकार भारत का झंडा हिमालय पर लहराने लगा। उस समय अवतार सिंह चीमा सेना में पैराशूट रेजिमेंट में कैप्टन के पद पर थे। उन्हें बाद में भारतीय सेना में पदोन्नति कर के कर्नल के पद से सम्मानित किया गया और भारत सरकार द्वारा भी उन्हें अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
इस प्रसंग से यह ज्ञात होता है कि जब आप दृढ़संकल्पित हो और आपकी इच्छाशक्ति प्रबल हो तो आप कितने भी बड़े पर्वत को छोटा करने की शक्ति रखते हैं।
अगला लेख
