1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. कब मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस, जानिए

International Hindi day | कब मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस, जानिए

International Hindi day 2020
क्या आप जानते हैं विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? आप में से अधिकांश का जवाब होगा 14 सितंबर। लेकिन नहीं, यह गलत जवाब है। 
 
वास्तव में विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित‍ करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। 
 
विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
 
विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित- प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। 
अगला लेख
Lunar eclipse 2020 : शुक्रवार 10 जनवरी को है चंद्र ग्रहण, जानें समय और मान्यताएं