Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. ganesha worship in bhadrapada

भादौ में सिद्धिविनायक को चढ़ाएं ये 21 चीजें, मिलेंगे सभी सुख...

ganesha worship in bhadrapada
* ॐ गं गणपतये नम: मंत्र के साथ श्रीगणेश को चढ़ाएं ये 21 चीजें... 
 
गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए कई पूजा-व्रत करने का निर्देश दिया गया है‍‍ जिन्हें करके गणेशजी को प्रसन्न किया जा सकता है। विशेष कर भाद्रपद (भादौ) माह में सिद्धिविनायक की पूजा होती है। इस माह में गौदान का विशेष महत्व है।

भाद्रपद माह में भगवान श्रीगणेश को इक्कीस पत्तों को चढ़ाने का महत्व है। इन 21 पत्तों से श्रीगणेश का पूजन करने से लौकिक तथा पारलौकिक सुख प्राप्त होते हैं। आइए जानें - 
 
भगवान श्रीगणेश को चढ़ाएं ये इक्कीस चीजें :- 
 
1. शमी पत्र, 
2. भंगरेया, 
3. बिल्वपत्र, 
4. दूर्वादल, 
5. बेर, 
6. धतूरा, 
7. तुलसी, 
8. सेम, 
9. अपामार्ग, 
10. भटकटैया, 
11. सिन्दूर का पत्ता, 
12. तेजपात, 
13. अगस्त्य, 
14. कनेर, 
15. कदलीफल का पत्ता, 
16. आक, 
17. अर्जुन, 
18. देवदारू, 
19. मरुआ, 
20. गांधारी पत्र 
21. केतकी का पत्ता। 
 
इस प्रकार 21 प्रकार के पत्ते 'ॐ गं गणपतये नम:' कहकर चढ़ाने तथा व्रत-पूजन करने से भोग में लड्डू तथा समस्त सामग्री आचार्य को दान करने से (5 वर्ष तक) लौकिक तथा पारलौकिक सुख प्राप्त होते हैं।

ये भी पढ़ें
गणेशोत्सव विशेष : बस एक मंत्र से दूर होगी आपकी गरीबी...