Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. 11 facts of lord ganesha

श्री गणेश के बारे में 11 रोचक और अनोखी बा‍तें

ganesh mantra
श्री गणेश, गजानन, लंबोदर, गणपति और विनायक जैसे कई सुंदर नामों से पुकारे जाने वाले इन देवता की हर बात निराली है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी 11 दिलचस्प बातें... 
 
1.श्री गणेश को लाल व सिंदूरी रंग प्रिय है। 
2. दूर्वा के प्रति विशेष लगाव है। 
3. चूहा इनका वाहन है। बैठे रहना इनकी आदत है। 
4. लिखने में इनकी विशेषज्ञता है। पूर्व दिशा अच्छी लगती है। 
5. लाल रंग के पुष्प से शीघ्र खुश होते हैं। 
6. प्रथम स्मरण से कार्य को निर्विघ्न संपन्न करते हैं।  
7. दक्षिण दिशा की ओर मुंह करना पसंद नहीं है। 
8. चतुर्थी तिथि इनकी प्रिय तिथि है। 
9. स्वस्तिक इनका चिन्ह है। 
10. सिंदूर व शुद्ध घी की मालिश इनको प्रसन्न करती है।  
11.गृहस्थाश्रम के लिए ये आदर्श देवता हैं। कामना को शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। 

ये भी पढ़ें
श्री गणेश क्यों कहलाए एकदंत, पढ़ें रोचक कथा