बाजार में धमाका मचाने आ रहा है Mi का LED स्मार्ट बल्ब, आवाज से होगा कंट्रोल, 11 साल तक रहेगी लाइफ
Mi ने दिल्ली में लांच इवेंट में Redmi Y3 और Redmi 7 स्मार्टफोन को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने LED स्मार्ट बल्ब को भी भारत में लांच किया। इस स्मार्ट बल्ब की यह खूबी है कि यह आवाज से बंद और चालू होगा। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्ट बल्ब की लाइफ 11 साल रहेगी।
फीचर्स की बात करें तो Mi का यह स्मार्ट बल्ब अमेजन के एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट और गूगल के वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्ट बल्ब के बारे में कंपनी ने दावा किया कि इस बल्ब का जीवनकाल 11 साल तक रहेगा।
We have one more surprise for you, Mi fans. Launching #MiLEDSmartBulb. Now light up your mood with 16 million colors. Smartly control via Mi Home app, @alexa99, and @Google Assistant.
— Redmi India (@RedmiIndia) April 24, 2019
Crowdfunding starts on 26th April, from 12 noon on https://t.co/cwYEXeds6Y. pic.twitter.com/khaboC4hWh
कंपनी के अनुसार यह स्मार्ट बल्ब Mi होम ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। कंपनी 26 अप्रैल से इसकी क्राउडफंडिंग शुरू करेगी। Mi का यह एलईडी बल्ब 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करता है।
कंपनी के मुताबिक यह 11 वर्षों तक बिना किसी तकलीफ के चलता रहेगा। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके शेड्यूल, ब्राइटनेस और कलर्स को ऐप से चेंज किया जा सकेगा।

