1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. G20 शिखर सम्मेलन
  4. G20 summit : Delhi metro to start at 4 am from terminal station

G-20 समिट : दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, सुबह 4 बजे से चलेगी ट्रेन

Delhi Metro
G-20 summit : G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर सुबह 4 बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात कर्मियों एवं अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए ट्रेन सेवा सुबह शुरू करने का फैसला किया गया है।
 
यह विशाल कार्यक्रम 9 से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।
अगला लेख
मणिपुर में प्रदर्शनकारियों का सेना के बैरिकेड पर हमला, सुरक्षाबलों ने छोड़ी टियर गैस