दद्दू का दरबार : औकात भी तो हो
Satire on congress
देखिए पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की पतली हालत का जिम्मेदार गांधी परिवार ही है। पर इस परिवार की ताकतवर छवि तले सुरक्षित जीने की कांग्रेस जनों को लत-सी पड़ गई है। उनमें से किसी की औकात ही नहीं है कि बिना गांधी परिवार के अपने बलबूते पर पार्टी का नेतृत्व कर सके और नई दिशा दे सके। यदि किसी ने साहस किया भी तो वह अन्य नेताओं को स्वीकार नहीं होगा। उसकी टांग खींचने के लिए एक दो नहीं बल्कि दस दावेदार होंगे। यह सच गांधी परिवार को पता है। इसलिए वे निश्चिंत हैं और नीरो की तरह बंसी बजाते रहेंगे।
