1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. What are the most expensive clothes in world

lifestyle: दुनिया के सबसे महंगे कपड़े कौन से हैं

Dopamine Dressing
world most expensive clothes: एक दौर था जबकि मोटा कपड़ा पहनने का फैशन था और यह कपड़ा सस्ता भी मिलता था लेकिन अब जमाना बदल गया है। जो कपड़े सड़क पर सस्ते में मिल जाते हैं वही कपड़े शोरूम में महंगे में मिलते हैं और जब उन पर ब्रांड का ठप्पा लग जाता है तो वे दोगुनी कीमत के हो जाते हैं। अब कपड़ों की कोई कीमत नहीं रही लेकिन महंगे से महंगे कपड़े पहनने का फैशन चल पड़ा है। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगे कपड़े कौन से हैं?
 
  • कश्मीरी कपड़े
  • तिब्बती कपड़े 
  • अमेरिकी विकुना फैब्रिक
  • रेशम का ड्रेस
 
दुनिया के सबसे महंगे कपड़े हिमालय से कश्मीरी, दक्षिण अमेरिका से विकुना फैब्रिक कपड़े और एशिया में कारीगरों द्वारा बुना गया रेशम हैं। ब्रोकेड जैसे अन्य महंगे कपड़े भी शामिल हैं।
 
लुई वुइटन, शेनेल, हेमीज, गूची, ऑस्कर डेला रेंटा, डायर, अरमानी, प्राडा, बर्डबैरी, वर्साचे, डोल्से और गब्बाना, फेंडी, एर्मस, राल्फ लॉरेन, सैंट लौरेंन्ट, सैल्वाटोर फ़रागामो, जियोर्जियो अरमान, मार्क जैकब्स, वैलेन्टाइनो, हेनरी हिल, पीटर इंग्लैंड टॉम फोर्ड, गिवेंची आदि कई ब्रांड है जो दुनिया के महंगे से महंगे कपड़े बेचते हैं। 
chhath puja dress
दक्षिण अमेरिका की एंडीज पर्वत शृंखला में पाए जाने वाले विकुना नाम के जानवर का ऊन दुनिया का सबसे महंगा फैब्रिक है। इटली की कंपनी लोरो पियाना की वेबसाइट पर इससे बने जुराबों की जोड़ी की कीमत करीब 80,000 रुपए है और इससे बनी शर्ट 4.23 लाख रुपए तक की है। पेंट की कीमत 8 लाख से अधिक है। अगर आप इस कपड़े से बना कोट लेते है तो तो आपको 11 लाख रुपए चुकाने होंगे। यदि इस फैब्रिक के कपड़े से अगर कोई कोट बनाना हो तो करीब 35 ऊंटों का ऊन निकालना होता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें