सम्बंधित जानकारी
- Short Height वाली लड़कियों को ऐसे पहनने चाहिए कपड़े, हमेशा दिखेंगी अट्रैक्टिव
- Organza Suit में किसी पारी से कम नहीं दिखेंगी आप! जानें कैसे करें स्टाइल
- कपड़ों से भर गई है अलमारी? तो इन 5 क्रिएटिव तरीकों से पुराने कपड़ों का करें इस्तेमाल
- गर्मियों के मौसम में जल्दी ख़राब हो जाता है मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स
- अपने हाथ पर बनवाना चाहते हैं Infinity Tattoo तो ट्राई करें ये 4 बेहतरीन डिजाइन
सावन के महीने में पुरानी साड़ियों से खुद के साथ घर को भी दें न्यू लुक, जानें ये आइडियाज
नई ड्रेस से लेकर घर की सजावट के लिए पुरानी साड़ियों का ऐसे करें इस्तेमाल
Old Saree Reuse Ideas
पुरानी साड़ियों से तैयार करें नई ड्रेस:
अगर आपके पास फ्लोरल प्रिंट की साड़ियों का खजाना है, तो उनसे खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस बनवा सकती हैं। फ्लोरल गाउन, लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप, ये सब पुरानी साड़ियों से तैयार किए जा सकते हैं। आजकल ये फैशन ट्रेंड में भी हैं, तो आप अपनी पुरानी साड़ियों का बेहतरीन इस्तेमाल कर सकती हैं। ALSO READ: कपड़ों से भर गई है अलमारी? तो इन 5 क्रिएटिव तरीकों से पुराने कपड़ों का करें इस्तेमाल
रेट्रो लुक में करें फोटोशूट:
अगर आपके पास मम्मी या दादी की पुरानी साड़ियाँ हैं, तो उनसे रेट्रो लुक तैयार करके फोटोशूट करा सकती हैं। सावन में थोड़ा विंटेज लुक कैरी करने के लिए ये साड़ियाँ परफेक्ट हैं। आप फोटो के लिए बैकड्रॉप की तरह भी इन साड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पुरानी साड़ियों से बदलें घर का लुक:
घर में रखी पुरानी शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियों का इस्तेमाल घर के लुक को बदलने के लिए किया जा सकता है। इनसे खिड़की और दरवाजों के लिए खूबसूरत पर्दे तैयार किए जा सकते हैं। पर्दों को और आकर्षक बनाने के लिए आप लेस भी लगा सकती हैं। रंग-बिरंगी साड़ियों से तैयार पर्दे घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
डोरमेट और कुशन कवर बनाएं:
पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल डोरमेट और कुशन कवर बनाने में भी किया जा सकता है। बारिश के मौसम में डोरमेट जल्दी गीले हो जाते हैं। पुरानी साड़ियों से आप घर के दरवाजों के लिए कई डोरमेट तैयार कर सकती हैं। ये देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी उपयोगी भी होंगे। डोरमेट के अलावा पुरानी साड़ियों से कुशन कवर भी तैयार किया जा सकता है।
बाजार में मौजूद खूबसूरत डेकोरेटिव बटन लेकर साड़ियों से तैयार कुशन कवर को और आकर्षक बनाया जा सकता है। इस तरह, पुरानी साड़ियों को नया जीवन देकर आप खुद को एक नया लुक दे सकती हैं और अपने घर को भी एक शानदार रूप दे सकती हैं। सावन का महीना इस काम के लिए बिल्कुल सही है।
