सम्बंधित जानकारी
- Diwali Fashion : दिवाली में साड़ी पहनने के ये 5 तरीके आपको देंगे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक
- Diwali Tips : हैवी इयररिंग्स पहनने से होता है कानों में दर्द तो ये टिप्स करें फॉलो
- Diwali Tips : एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट है ये ट्रेंडी ईयररिंग्स, जरूर करें कैरी
- Diwali Fashion Tips : पुरानी ड्रेसेस के साथ एक्सपेरिमेंट करके पाएं एक बेहतरीन लुक
दिवाली के मौके पर इन 5 ट्रेंडी बिंदी से पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक
दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस ज्यादा पसंद की जाती है। वहीं एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए हर चीज का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बात चाहे आपके ज्वैलरी की हो या फुटवियर की इन सभी का खास ख्याल रखा जाता है, लेकिन इसके अलावा एक ऐसी भी चीज है, जिसके बिना ट्रेडिशनल लुक अधूरा है। और वो हैं बिंदी। बिना बिंदी के आप कम्पलीट ट्रेडिशनल लुक नहीं पा सकते है। तो आइए जानते हैं इस दिवाली आप कौन-सी ट्रेंडी बिंदी ट्राई कर सकती हैं।
यदि आप छोटी बिंदी लगाना पसंद करती हैं, तो दिवाली पर भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। छोटी बिंदी में कई डिजाइंस हैं जिसे आप चुन सकती हैं। यदि आपका फेस कट हार्ट शेप में है, तो छोटी बिंदी आप पर बिलकुल परफेक्ट लगेगी, वहीं आप अपनी ड्रेस के हिसाब से भी बिंदी लगा सकती हैं।
स्टोन वाली बिंदी भी इस खास दिन आपको खूबसूरत लुक देगी। स्टोन वाली बिंदी सिल्वर और गोल्डन 2 रंगों में आती है। इसे कई लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन इसे खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपको अपने फेस के हिसाब से किस साइज की बिंदी लगाना चाहिए?
स्टीकर बिंदी हमेशा से ही पसंद में बनी रहती है, साथ ही आप इसे किसी भी आउटफिट के साथ लगा सकती हैं। बस आपको इस बात का ख्याल रखना है कि ये गोल हो और इसका साइज मीडियम हो तो ये हर फेस कट के लिए परफेक्ट है।
परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए कई महिलाएं बड़ी बिंदी लगाना पसंद करती हैं। आप अपने फेस कट के हिसाब से बिंदी लगाएं। यदि आप बड़ी बिंदी लगा रही हैं तो इसके साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं, जैसे एक स्टोन वाली बिंदी आप बड़ी बिंदी के बीच लगा सकती हैं या बिंदी के नीचे भी इसे लगा सकती हैं।
मराठी लुक भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं तो आप इस दिवाली पर अपनी साड़ी के हिसाब से मराठी डिजाइन की बिंदी ट्राई कर सकती हैं, वहीं डिजाइनर बिंदी तो इस खास दिन के लिए बिलकुल परफेक्ट ऑप्शन है। इस बिंदी में बस आपको कलर और साइज का ख्याल रखना है। इस तरह की बिंदियों को स्टोन, गोल्डन धागे, और मोतियों से सजाया जाता है। अगर आप बिंदी लगाना पसंद करती हैं तो आपके पास डिजाइनर बिंदी जरूर होनी चाहिए।
