सम्बंधित जानकारी
- TJEE परीक्षा 27 अप्रैल को, कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- SBI Recruitment 2022 : एसबीआई में होगी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 8 पदों पर भर्ती
- BECIL Recruitment 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण में निकली 378 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन
- Delhi DSSSB Recruitment 2022 : दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के 168 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स
- NEET MDS 2022 की एक्जाम डेट रिलीज, सिलेक्टिव एडिट विंडो के माध्यम से करें फोटो करेक्शन
PNB में 145 पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी मिलेगी 78000 रुपए
Punjab National Bank
PNB SO Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा 145 पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पोस्ट पर भर्ती की जानी है, इसके लिए 22 अप्रैल 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा 22 मई, 2022 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 22 अप्रैल से 7 मई तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे।
इसमें अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए तथा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती अभियान के तहत 145 पदों को भरने के लिए 5 पद वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी), 40 पद प्रबंधक (जोखिम) तथा 100 पद प्रबंधक (क्रेडिट) के लिए खाली हैं तथा इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करके इन पदों पर जॉब का लाभ ले सकते हैं।
इसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु प्रबंधक पद के लिए 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 1 जनवरी, 2022 को 35 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही वरिष्ठ प्रबंधक (कोषागार) पद के लिए आयु सीमा 25 वर्ष की रखी गई है। यह 25 से कम नहीं होनी चाहिए और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके लिए आपको पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप https://ibpsonline.ibps.in/pnboapr22/ तथा https://www.pnbindia.in/Recruitments.aspx इस लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
PNB SO Recruitment 2022 : इतना होगा वेतन
1. सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी)- 63840-1990/5-73790- 2220/2-78230 रु.।
2. मैनेजर (क्रेडिट)- 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810 रु.
3. मैनेजर (जोखिम)- 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810 रु.।
