दिवाली कब है 2026 में, 08 या 09 नवंबर को?
When is Diwali in 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को प्रदोष और निशिथ काल में मनाई जाती है। इसका अर्थ है कि जिस दिन या दिनांक को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशिथ काल में व्याप्त हो उस दिन या दिनांक को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में दीपावली लक्ष्मी पूजन का मुख्य पर्व कब मनाया जाएगा 08 या 09 नवंबर 2026 को, जानिए सही दिनांक और पूजा का शुभ मुहूर्त।
08 नवंबर दिवाली पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त:-
अमावस्या तिथि की समय-सीमा
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर 2026, सुबह 11:27 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर 2026, दोपहर 12:31 बजे तक
लक्ष्मी पूजन के मुख्य मुहूर्त (8 नवंबर 2026):-
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:54 से 02:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:31 से 05:57 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 05:54 से 07:50 बजे तक
प्रदोषकाल मुहूर्त: शाम 05:31 से रात्रि 08:09 तक।
निशिथ काल मुहूर्त: रात 11:39 से मध्यरात्रि 12:31 बजे तक
नोट: प्रदोष काल गृहस्थों के लिए महालक्ष्मी पूजन का यह सबसे उत्तम और स्थिर लग्न मुहूर्त है। निशिथ काल मुहूर्त तांत्रिक पूजा, काली पूजा और महानिशा पूजा के लिए यह समय उपयुक्त है।

