1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली

दिल्ली सरकार के कुशासन पर ‘आरोप पत्र’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन को ‘कुशासन’ करार देते हुए भाजपा ने रविवार को शीला दीक्षित सरकार का ‘आरोप पत्र’ जारी किया।

भाजपा ने कहा कि अगर जनता 52 पेज का यह दस्तावेज पढती है तो वह शीला दीक्षित का समर्थन नहीं करेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा प्रमुख विजय गोयल ने ‘आरोप पत्र’ जारी करते हुए कहा कि इस दस्तावेज में शीला सरकार के ‘पापों’ की विस्तृत जानकारी मौजूद है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें