1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Rape in Spain spain rape case gang rape in spain

कोड़े मारे, प्राइवेट पार्ट पर थूका, गैंग रेप कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, दिल दहला देगी ये हैवानियत

Rape in Spain
नाबालिग किशोरी के साथ होटल में 8 लोगों ने पहले गैंगरेप किया। इस दौरान रेपिस्‍टों ने इस पूरे कांड का वीडियो बनाया। इसके बाद यह पूरा वीडियो वायरल कर दिया। इस किशोरी के साथ जो बर्बरता हुई, वह कोलकाता और दिल्‍ली वाले निर्भया कांड से कम नहीं है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह मामला भारत का नहीं है। दरअसल, आरोपियों ने लड़की के नशे में होने का फायदा उठाया। 3 आरोपी घटना से पहले किशोरी से कुछ ही देर पहले पार्टी में मिले थे।

कहां का और क्‍या है पूरा मामला: यह घटना एक ब्रिटिश किशोरी के साथ घटी और घटना स्‍पेन की है। आठ दरिंदों ने होटल में किशोरी के साथ गैंगरेप किया। मामला स्पेन का है। यहां एक होटल में किशोरी के साथ यह बर्बरता की गई। ब्रिटिश किशोरी घूमने के लिए आई थी, जिसके साथ मैगलुफ शहर के होटल में दरिंदगी की गई। पुलिस ने फ्रांस के 7 और स्विट्जरलैंड के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और 3 के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों ने दरिंदगी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। कुछ वीडियो तो 30 मिनट तक के हैं। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को कोड़े मारे। उसके प्राइवेट पार्ट पर थूका। अत्याचार की हदें पार कर दीं।

नशे में दिया दरिंगदगी को अंजाम : कोर्ट में पुलिस ने जो दस्तावेज पेश किए हैं, उसमें बताया गया है कि एक दरिंदे ने लड़की के 170 सेकंड के 14 वीडियो बनाए। दूसरे ने 142 सेकंड के 5 वीडियो बनाए। सभी वीडियो वायरल किए गए हैं। आठों दरिंदों को मेजरका की जेल में रखा गया है। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक इन लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। किशोरी इसी होटल में ठहरी थी। जिसको नशे की हालत में दो आरोपी रूम में ले गए। तीसरे आरोपी के हाथ में किशोरी का मोबाइल था। इसके बाद रूम में उसके साथ दरिंदगी की गई। बाद में दूसरे कमरों से आरोपी आते रहे और किशोरी से रेप करते रहे। लड़की इतनी नशे में थी कि विरोध नहीं कर सकी। रेप के बाद आरोपियों ने उसे लॉबी में छोड़ दिया और अपना सामान लेकर फरार हो गए। लॉबी में रो रही लड़की को देख होटल के कर्मी ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पता लगा कि उससे 5 लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने 7 लोगों को मेजरका से पकड़ा है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bank Holiday : क्या 19 अगस्त 2024 को बैंक की छुट्टी है, अगस्त में कौनसी तारीख को रहेंगे बंद