1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Old woman of 65 gang raped in Rajasthan

रात में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, लूटा और फिर पीटा, 5 दिन पहले ही लड़की के साथ हुआ था रेप

Rajasthan Crime News
Old woman raped in Rajasthan : कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्‍टर्स हड़ताल पर हैं। इस घटना से हर कोई स्‍त्‍ब्‍ध है। अभी इस मामले में सीबीआई की जांच चल ही रही थी कि अब राजस्‍थान में गैंग रेप का मामला सामने आया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि यहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद उसे लूटा और फिर जमकर पिटाई की। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। लोगों में वारदात के बाद गुस्सा देखा जा रहा है।

क्‍या है पूरा मामला : राजस्‍थान के सिरोही में 65 साल की बुजुर्ग से दरिंदों ने अमानवीयता कर उसके साथ बलात्‍कार किया। दरअसल, बदमाश यहां लूट के इरादे से आधी रात को घर में घुसे थे। पहले तो दरिंदों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, फिर गैंगरेप किया। इसके बाद घर में लूट की और आरोपी फरार हो गए। आबू रोड इलाके में वारदात के बाद लोगों में गुस्से की लहर है। वारदात के बाद महिला इतने सदमे में आ गई कि दो दिन तक कुछ नहीं बोल सकी। शुक्रवार को मामले के बारे में पुलिस को पता लगा। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया।

हाथ पैर बांध दिए : पुलिस के अनुसार रीको थाना इलाके में रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी। आधी रात को दो दरिंदे लूट के इरादे से घर में घुसे। दोनों ने शराब पी रखी थी। आते ही दोनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। जिसके बाद महिला से गहनों के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि उसके पास गहने नहीं हैं। जिसके बाद आरोपियों ने कमरों की तलाशी ली। संदूक का ताला तोड़कर कैश लूट लिया।

दरिंदगी से महिला हुई बेहोश : करीब 12 हजार रुपए लूटने के बाद दोनों आरोपी उसे पीटा। जिसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। महिला अचेत हो गई। आरोपी मरा हुआ समझकर घर से फरार हो गए। उसे सुबह होश आया, लेकिन वह दो दिन घर से बाहर नहीं निकल सकी। बाद में पड़ोसियों ने शक होने पर उसकी सुध ली। जिसके बाद उसने दरिंदगी की कहानी बयां की। राजस्थान में रेप के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 5 दिन पहले झुंझनू जिले के खेतड़ी में एक लड़की की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में गैंगरेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने लड़की का चेहरा पहचान छिपाने की नीयत से कुचल दिया था।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सिद्धरमैया ने कहा, मैंने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया है जो इस्तीफा देना पड़े