सम्बंधित जानकारी
- Kolkata Rape Murder Case : राज्य आपका, सरकार आपकी, फिर आपका ये विरोध किसके खिलाफ है ममता बनर्जी?
- Doctor rape and murder case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोग गिरफ्तार
- कोलकाता रेप मर्डर केस में गरमाई सियासत, विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी का बड़ा फैसला
- कोलकाता में आज भाजपा का बड़ा आंदोलन, अस्पताल के पास धरना, CM हाउस तक कैंडल मार्च
- डॉक्टर रेप-मर्डर केस में CBI को बड़ी साजिश की आशंका, परिजनों से पूछताछ में बड़ा खुलासा
भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, आरजी कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर
नई दिल्ली। कोलकाता रेप मर्डर केस और आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में नाराज देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने दावा कि कोलकाता रेप-मर्डर केस में हॉस्पिटल के खिलाफ आवाज उठाने वाले 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ALSO READ: कोलकाता रेप पीड़ित डॉक्टर के पिता का छलका दर्द, बेटी की तस्वीर को लेकर कह दी ये बात, प्लीज ऐसा मत करो
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर सुवर्णकार दत्ता का एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशॉट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी का आदेश पर जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई उनका ट्रांसफर किया गया है।
शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि न्याय देने के बदले TMC सरकार का एजेंडा बन चुका है- न्याय मत दिलाओ, बेटी को मत बचाओ... केवल और केवल बलात्कारी बचाओ।TMC means Tanashahi Mujhe Chahiye
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) August 17, 2024
Instead of cracking down on gang rapists of Bengal RG Kar Hospital - Mamata govt is busy cracking down on those crusading for justice.. Mamata Banerjee is behaving like a real dictator Indira Gandhi or Kim
Jong or Stalin would be proud of !… pic.twitter.com/VRcDAOdKC5
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों हमने एक भयानक बलात्कार और हत्या देखी। हर कोई गुस्से में है- चाहे वह डॉक्टर हों या महिलाएं। सभी लोग सड़क पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सरकार ने आरजे कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का तबादला कर दिया है।
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को किम जोंग उन और स्टालिन जैसे बड़े से बड़े तानाशाह भी आश्चर्य से देखेंगे। आज TMC का मतलब तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि तालिबानी मुझे चाहिए... हो गया है। तानाशाही मानसिकता इनका कल्चर बन चुका है।न्याय देने के बदले TMC सरकार का एजेंडा बन चुका है- न्याय मत दिलाओ, बेटी को मत बचाओ... केवल और केवल बलात्कारी बचाओ।
— BJP (@BJP4India) August 17, 2024
आज TMC का मतलब तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि तालिबानी मुझे चाहिए... हो गया है। तानाशाही मानसिकता इनका कल्चर बन चुका है।
- श्री @Shehzad_Ind
पूरा वीडियो देखें:… pic.twitter.com/KdRtSnu1AV
Edited by : Nrapendra Gupta
