सम्बंधित जानकारी
- यूपी में हाथरस जैसी हैवानियत, रिक्शा से ड्रिप लगी हालत में घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता, दर्दनाक मौत
- हाथरस मामला : पीड़िता के घर जांच के लिए पहुंची SIT, परिवार ने सुनाई आपबीती
- बलरामपुर में दोहराई गई हाथरस जैसी दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की मौत
- हाथरस मामला : PM मोदी ने CM योगी से की बात, NHRC ने भेजा यूपी सरकार को नोटिस
- हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से CM योगी ने की बात, परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद
यूपी के बाद एमपी भी शर्मसार, खेत में बनी झोपड़ी से नाबालिग का अपहरण, दरिंदों ने किया गैंगरेप
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 3 दरिंदों ने खेत में बनी झोपड़ी में अपने भाई के साथ रह रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे। तभी बुधवार की रात तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। गांववालों से मदद मांगने के लिए भाई वहां से भागा। आरोपियों ने इस पर पीड़िता को अपना शिकार बनाया।
तीनों आरोपी लड़की को उठाकर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उन सभी ने उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से भाग निकले।
उल्लेखनीय है कि देश में इन दिनों हाथरस और बलरामपुर में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है।
