सम्बंधित जानकारी
- मप्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 980 पर पहुंची, सामने आए 181 नए मामले
- बांद्रा में जमा भीड़ के मामले में टीवी चैनल का पत्रकार गिरफ्तार
- Covid-19 बीमारी से ठीक हुए यूवेंटस के दो खिलाड़ी मातुइडी और रूगानी
- देशभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11933, अब तक 392 की मौत
- 6 भारतीय कंपनियां 70 तरह के टीकों का परीक्षण कर खोज रही हैं कोरोना का इलाज
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के 2 रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर। तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के दो रिश्तेदार उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के नमूनों में कोरोना वायरस की पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती इलाके को सील कर दिया। अन्य 8 लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।
सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के दीनानाथ बाजार स्थित मुहल्ला मुफ्ती मौलाना साद की ससुराल बताई जा रही है। पॉजिटिव पाए ये युवक यहीं रहते हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों मरकज मे रुके थे।
सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने बताया कि दो संक्रमित व्यक्ति मौलाना साद के ससुराल के हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों मरकज मे रुके थे। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।
जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि ये लोग किन-किनके सम्पर्क मे रहे। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि जो लोग भी इनके सम्पर्क में आए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। (भाषा)
