सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, अगले 2 दिन नहीं लगेंगे कोरोना के टीके
- दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से 25 लाख की मौत, 11.30 करोड़
- कोरोनावायरस का बढ़ता कहर, 4 शहरों से जानिए क्यों बुरा है महाराष्ट्र का हाल
- देश में Covid 19 के 16,577 नए मामले, 120 और लोगों की मौत
- ब्राजील में 4% लोगों को भी नहीं लगा कोरोना का टीका, भारत बायोटेक से खरीदेगा ‘कोवैक्सीन’ की 2 करोड़ खुराक
Prakash Amte | सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आमटे हुए कोरोनावायरस से संक्रमित
नागपुर। रमन मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आमटे कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनका महाराष्ट्र के नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आमटे के बेटे अनिकेत ने बताया कि पद्मश्री से सम्मानित आमटे (73 साल) में पिछले सात दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण थे लेकिन गढ़चिरौली में उनकी जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
उन्होंने बताया कि आमटे को ज्वर आया और उन्हें चंद्रपुर ले जाया गया । गुरुवार की शाम को जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (भाषा)
