1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. singer kanika kapoor discharged from hospital

15 दिन के बाद कनिका कपूर की अस्पताल से छुट्टी, 14 दिन तक रहना होगा क्वारंटाइन

Corona virus
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 15 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। कनिका को 14 दिनों तक घर में क्वारंटाइन रहना होगा।
 
कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद लखनऊ, कानपुर व मुम्बई तक तहलका मचाने के बाद कनिका कपूर को आज ने 15 दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके बाद उनके परिवार ने राहत की सांस ली है। 
 
लखनऊ में रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था। 
 
इसके बाद उनकी लगातार रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कनिका कपूर के साथ परिजन भी परेशान थे, लेकिन आज रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर व परिजनों ने राहत की सांस ली है। 
 
अस्पताल प्रशासन के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 15 दिन रहने के बाद कनिका कपूर SGPGI अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है, लेकिन अस्पताल की तरफ से 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 
 
अस्पताल प्रबंधन से खबर मिलने के बाद जहां परिजनों राहत की सांस ली है तो वहीं कनिका कपूर के फैन्स इस खबर को सुनकर खुश हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या WHO प्रोटोकॉल के तहत 20 अप्रैल से फिर लागू होगा लॉकडाउन... जानिए पूरा सच...