शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid 19
Written By
Last Updated : मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (18:37 IST)

Covid 19 vaccination: 1 दिन में सर्वाधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज होगा सोमवार का दिन

Covid 19 vaccination: 1 दिन में सर्वाधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज होगा सोमवार का दिन | covid 19
प्रमुख बिंदु
  • भारत में 1 दिन में सर्वाधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी जानकारी
  • टीकाकरण को दी जा रही है गति
नई दिल्ली। भारत ने 16 अगस्त को कोविड-19 टीके की सर्वाधिक 88.13 लाख से अधिक खुराक लगाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि भारत ने 1 दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ सोमवार का दिन) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।

 
मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अब तक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 88.13 लाख खुराक के साथ अब तक देश में 55.47 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही कुल 45 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक और 13 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।
 
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 जून 2021 को टीकाकरण के मौजूदा चरण की घोषणा करते हुए सभी नागरिकों को स्वयं का टीकाकरण कराने और अन्य अर्हता रखने वालों को भी कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया था। आज की सफलता कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों की सरकार पर विश्वास को प्रदर्शित करती है।

 
बयान में कहा गया है कि टीके की अधिक उपलब्धता के साथ टीकाकरण को गति दी जा रही है, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 दिन पहले ही टीके की उपब्लधता संबंधी जानकारी दी जा रही है। आपूर्ति श्रृंखला को और सुचारु बनाया जा रहा है ताकि वे बेहतर योजना बना सके। मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है। गौरतलब है कि भारत में वयस्कों के लिए सार्वभौमिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत 21 जून को की गई थी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
रूसी राजदूत बोले, तालिबान के तहत काबुल में स्थिति गनी सरकार की तुलना में 'बेहतर'