सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : पुणे में पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी कोरोना संक्रमित
- 350 किलोमीटर पैदल चलकर पुणे से परभणी पहुंचा, टेस्ट में निकला कोरोना पॉजिटिव
- Jyotiba Phule Jayanti 2020 : महान क्रांतिकारी एवं समाजसेवी ज्योतिबा फुले की जयंती
- पुणे में covid-19 से 2 और लोगों की मौत, जिले में मृतक संख्या 10 हुई
- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 423 लोग संक्रमित, 21 लोगों की मौत
Corona virus | पुणे पुलिस का कांस्टेबल व उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में 43 वर्षीय पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक पृथक केंद्र में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल पुणे पुलिस में काम करता है और पिंपरी में रहता है। अधिकारी अब दंपति के करीबी संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पुणे में अभी तक 565 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 48 की मौत हो गई है। (भाषा)
