सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने संसद में विश्वासमत जीता
- 14 मैचों में 7 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव ! PSL पर तो लग गया ब्रेक
- कोरोना कर रहा है PSL 2021 की किरकिरी, 1 से 3 हुई पॉजिटिव की संख्या
- VIDEO : युद्ध का मैदान बनी पाकिस्तान की सिंध असेंबली, इमरान खान के विधायकों में जमकर चले लात-घूंसे
- एफएटीएफ ग्रे लिस्ट में होने के कारण पाकिस्तान को 38 अरब डॉलर का नुकसान
COVID-19 : पाकिस्तान में जनवरी के बाद पहली बार 1 दिन में Corona के 2 हजार से अधिक मामले
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 597,497 हो गई है। गुरुवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में जनवरी के बाद से ये 1 दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
सरकार ने बुधवार को उन शहरों में शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया था, जो अब भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले पाकिस्तान में 29 जनवरी को एक दिन में संक्रमण के 2000 से अधिक मामले सामने आए थे।
मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 53 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 13,377 हो गई है। लगभग 1,688 रोगियों की हालत नाजुक है। देश में अब तक कुल 566,493 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,627 है।(भाषा)
