सम्बंधित जानकारी
- Corona से जंग में सीएम योगी ने खोला खजाना, 86 लाख लोगों की इस तरह की मदद
- Corona virus: सरकारों की मदद के लिए यूजर लोकेशन डेटा प्रकाशित करेगा गूगल
- Corona Virus : कैसे फैलता है कोरोना, जानिए लक्षण और बचाव...
- Corona Live Updates : दुनियाभर में कोरोना से 53000 से ज्यादा की मौत, 10 लाख से ज्यादा संक्रमित
- कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री राहत कोष में IOA ने 71 लाख रुपए दिए
Corona virus | कोरोना वायरस को लेकर केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी विधायकों के साथ बैठक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए पार्टी के सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को एक बैठक की।
केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पार्टी को विधायकों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं।
राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सभी राहत कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि राहत कार्य कितनी प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं तथा सभी विधायकों को और सुधार के तरीके बताए गए हैं।
चड्ढा ने कहा कि विधायकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी शंकाओं को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की (राहत कार्य से संबंधित) सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें यह
भी बताया गया कि सभी को क्या करना है और यह कैसे किया जा सकता है?
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 दिन में 141 नए मामले सामने आने और 2 लोगों की मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या गुरुवार को लगभग 300 पहुंच गई। (भाषा)
