सम्बंधित जानकारी
- वायरस के JN.1 स्वरूप का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण का आदेश
- देश में कोरोनावायरस के 702 नए मामले, 6 मरीजों की मौत
- 7 राज्यों में पहुंचा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, लोगों को मास्क पहनने की सलाह
- कोरोना के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, गाइडलाइंस जारी, टेस्टिंग पर जोर
- क्या है JN.1 वेरिएंट, क्या बूस्टर डोज़ ज़रूरी है? जानिए सबकुछ, क्या कहते हैं डॉक्टर्स
कर्नाटक में Corona के 173 नए मामले, 2 संक्रमितों की मौत
Karnataka Corona Virus Update : कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 173 नए मामले दर्ज किए गए और पिछले 24 घंटों में 2 लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो गई। इन मामलों के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई।
स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, इन मामलों के साथ राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि इन मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या 10 से ज्यादा हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुल 8,349 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 6,400 आरटीपीसीआर और 1,949 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।
बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा नमूनों की जांच की गईं। बेंगलुरु में 2,616 नमूनों में से 82 में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मृतकों की उम्र क्रमशः 59 और 69 वर्ष थी और दोनों को ही बेंगलुरु शहर जिले में भर्ती कराया गया था।
बुलेटिन के मुताबिक, दोनों में बुखार और खांसी के लक्षण थे। बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार तक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 702 हो गई। इनमें से 649 लोग घर पर पृथकवास में हैं जबकि शेष 53 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
