सम्बंधित जानकारी
- कोरोना काल में भारत की संसद मौन है!
- Corona Live Updates : दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, 77 प्रतिशत मामले 15 देशों से
- Unlock-1 : देश के कई शहरों में खुले धार्मिक स्थल, कोरोना काल में बदल गए दर्शन-पूजन के नियम
- Corona Live Update : दुनियाभर में 4 लाख, भारत में 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
- PIB के प्रधान महानिदेशक कोरोना संक्रमित, नेशनल मीडिया सेंटर बंद
Corona virus | भारतीय अमेरिकी सामुदाय के नेता रमेश पटेल का कोविड 19 से निधन
न्यूयॉर्क। भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी एंड कनेक्टिकट (एफआईए ट्राई-स्टेट) के अध्यक्ष रहे रमेश पटेल की यहां कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। पटेल (78) के परिवार में उनकी पत्नी सुचेता और बेटा सुवास तथा बेटियां मनीषा और कुंजल हैं। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
संधू ने ट्वीट किया कि कोविड-19 से करीब 2 महीने तक जंग के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष रमेश पटेल के निधन के बारे में जानकर बेहद दु:ख हुआ। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बेहद सम्मानित नेता, हमें उनकी कमी काफी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने भी ट्वीट कर पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'भारतीय अमेरिकी समुदाय' के लिए बड़ी क्षति करार दिया। सामुदायिक सेवा के अलावा पटेल ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की फॉरेंसिक जांच शाखा में काम किया और 2013 में उन्हें प्रतिष्ठित इलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। (भाषा)
