गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. India Coronavirus Update
Written By
Last Modified: रविवार, 27 सितम्बर 2020 (01:07 IST)

COVID-19 in India : देश में 60 लाख के करीब पहुंची Corona संक्रमितों की संख्या, 49 लाख से अधिक हुए स्वस्थ

COVID-19 in India : देश में 60 लाख के करीब पहुंची Corona संक्रमितों की संख्या, 49 लाख से अधिक हुए स्वस्थ - India Coronavirus Update
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या 60 लाख के करीब पहुंच चुकी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात तक 58,677 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 59,75,351 हो गई है। इस दौरान 954 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 94,364 हो गई है। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 75,834 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 49,22,161 हो गई है।

देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले गत छह दिन से लगातार कम हो रहे हैं और शुक्रवार सुबह यह संख्या 9,60,969 रह गई। देर रात यह बढ़कर 9,66,505 पर पहुंच गई है, लेकिन उन प्रमुख राज्यों की रिपोर्ट आनी शेष है जहां सुधार हो रहा है।

महाराष्ट्र 2,69,119 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 1.01 लाख मामले और आंध्र प्रदेश में 65,794 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामले 16.28 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.58 फीसदी रह गई है, जबकि रोगमुक्त होने वालों की दर 82.14 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 20,419 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या आज रात 13 लाख को पार कर 13,21,176 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी आई है और अब यह 2,69,119 हो गई है।

इस दौरान 23,644 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,16,450 हो गई है। राज्य में 430 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 35,191 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.93 फीसदी पहुंच गई है वहीं मृत्यु दर महज 2.66 फीसदी है। आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस का प्रकोप चरम पर है और शुक्रवार को 7,293 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,68,751 हो गई है। इस दौरान 9,125 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 5,972,94 हो गई। इसी अवधि में 57 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5663 पहुंच गया है। राज्य में अभी 65,794 सक्रिय मामले हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में अब 101,782 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8503 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,55,719 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या में भारी कमी होने से सक्रिय मामले घटकर 57,086 हो गए हैं तथा यहां इस महामारी से 5,517 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,20,232 मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 5647 नए मामले सामने आए जिसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 5,75017 हो गई। इसके साथ ही 85 और लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9233 हो गई। इसी अवधि में 5612 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 5,19,448 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,336 है।

केरल में 7006 नए मामले आए और 21 और लोगों की मौत हुई है। ओडिशा में सक्रिय मामले बढ़कर 39,184 हो गए हैं और 836 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,65,432 हो गई है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 258 कम होने से यह संख्या 30,867 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,147 हो गई है तथा अब तक 2,28,436 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के 3181 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2.44 लाख के पार पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 2955 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,13,975 हो गई है तथा 56 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4721 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,44,240 हो गई है।

पंजाब में सक्रिय मरीज 19,483 है वहीं संक्रमितों की संख्या 1,08,684 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 86,013 हो गई है जबकि अब तक 3188 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,228 है तथा 95,490 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2181 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,392 हैं तथा 3407 लोगों की मौत हुई है और 1,12,009 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 13,336 हो गए हैं। राज्य में 886 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,63,132 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1426, हरियाणा में 1291, जम्मू-कश्मीर में 1125, छत्तीसगढ़ में 777, झारखंड में 661, असम में 625, उत्तराखंड में 566, पुड्डुचेरी में 500, गोवा में 391, त्रिपुरा में 265, चंडीगढ़ में 145, हिमाचल प्रदेश में 152, मणिपुर में 64, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 52, लद्दाख में 56, मेघालय में 43, सिक्किम में 31, नागालैंड में 11, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।(वार्ता)