1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. former minister brijendra singh rathore passed away

पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

Prithvipur
भोपाल। पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्रसिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया है। दमोह उपचुनाव में प्रचार के दौरान वे संक्रमित हो गए थे। 
 
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झांसी से एयरलिफ्ट कर भोपाल लाया गया था। यहां चिरायु हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। 
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर बृजेंद्रसिंह राठौर के निधन पर शोक जताया है। 

शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री बृजेंद्रसिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों को इस असह्य दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 
 
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि बृजेंद्र सिंह राठौर सच्चे जनसेवक एवं नेक इंसान थे। वे स्वस्थ एवं स्वच्छ राजनीति के पक्षधर थे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
अगला लेख
UP में कोरोना का कहर जारी, 30,983 नए मामले, 290 मरीजों की मौत