मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Suspension of 5 Congress MLAs from Himachal Pradesh Legislative Assembly canceled
Written By
पुनः संशोधित शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (15:52 IST)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के 5 विधायकों का निलंबन रद्द : स्पीकर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के 5 विधायकों का निलंबन शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने यह जानकारी दी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हाथापाई करने के मामले में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के विधायकों हर्षवर्धन चौहान, सत्यपाल रायजादा, सुंदर सिंह तथा विनय कुमार को 26 फरवरी को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन रद्द करने का एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे सदन में आम राय से पारित कर दिया गया।

विधानसभा में शनिवार को 2021-22 के लिए पेश किए जाने वाले बजट से ठीक एक दिन पहले पांचों विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
BMW ने शुरू की नई M340i xDrive की बुकिंग, सिर्फ 1 लाख रुपए में...