शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Fighter plane in himachal sky gives message to china
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (13:40 IST)

हिमाचल के आसमान में उड़कर भारत के लड़ाकू विमानों ने दिया चीन को संदेश

हिमाचल के आसमान में उड़कर भारत के लड़ाकू विमानों ने दिया चीन को संदेश - Indian Fighter plane in himachal sky gives message to china
सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत के लड़ाकू विमानों ने रात के सन्नाटे में हिमाचल प्रदेश के आसमान को गुंजाकर पड़ोसी चीन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारत किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन से लगी सीमा पर भारत लगातार‍ निर्माण कर रहा है। गुरुवार को भी भारत ने जोजिला सुरंग के निर्माण की शुरुआत कर पड़ोसियों को कड़ा संदेश दिया था। यह सुरंग सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। 
 
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक हिमाचल के आसमान में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट (Fighter Jet) ने उड़ान भरी। रात के सन्नाटे में विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इससे पहले कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर चिनूक की भी लैंडिंग हुई।
 
दूसरी ओर लेह-मनाली हाईवे पर सेना का मूवमेंट बढ़ गया है। इतना ही नहीं हिमाचल में अटल टनल के बाद लेह-कारगिल मार्ग पर एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सर्वे टीम भी हिमाचल पहुंच गई है। 
ये भी पढ़ें
US Presidential Elections: अमेरिका में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव, जानिए पूरी प्रक्रिया...