सम्बंधित जानकारी
- IMF का अनुमान, 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में होगी 10.3% की गिरावट, 2021 में चीन को छोड़ देगी पीछे
- पुल बनाने पर झल्लाया चीन, बोला- लद्दाख और अरुणाचल को भारत के हिस्से के रूप में नहीं देता मान्यता
- कोरोना के प्रभाव से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, आयात के साथ ही निर्यात भी बढ़ा
- लद्दाख गतिरोध : सातवें दौर की हुई सैन्य वार्ता, चीनी सैनिकों को पीछे हटाने पर अड़ा भारत
- LAC : लद्दाख में फिर बढ़ा तनाव, चीन ने तैनात की अतिरिक्त ब्रिगेड
युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन, जिनपिंग ने PLA को दिए निर्देश
बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना (पीएलए) को युद्ध की तैयारी करने और हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
CNN ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया कि गुआंगडोंग प्रांत के मिलिट्री बेस के दौरे पर पहुंचे शिनपिंग ने पीएलए से कहा कि वे देश के प्रति एकनिष्ठ, शुद्ध और भरोसेमंद बनें।
जिनपिंग ने सैनिकों को आदेश दिया कि वे युद्ध के लिए हाई अलर्ट लेवल की तैयारियां बनाए रखें और अपने दिल- दिमाग को भी उसके लिए तैयार करें।
उल्लेखनीय है कि चीन के भारत, अमेरिका और ताइवान के साथ संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। भारत के साथ एलएसी पर कई माह से तनातनी का माहौल है।
