गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 March 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली/इंदौर , बुधवार, 18 मार्च 2026 (14:51 IST)

दिल्ली से इंदौर तक आग का कहर, 2 घटनाओं में 17 की मौत

indore fire accident
Latest News Today Live Updates in Hindi : इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी एनेक्स में देर रात भीषण आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली के पालम इलाके में आग लगने से 6 लोगों को मौत हो गई। पल पल की जानकारी...


02:49 PM, 18th Mar
पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि आग लगने से हुई जान-माल की हानि से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया गया है।

01:34 PM, 18th Mar
कच्चे तेल से भरा एक जहाज जग लाडकी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज होते हुए मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। इससे पहले अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध के बीच एलपीजी से भरे 2 जहाज भी भारत आ चुके हैं।

01:01 PM, 18th Mar
दिल्ली के अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने कहा कि यहां लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू करने के काम में जुटी हुई हैं। हमने 9 घायलों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल भेजा गया है। हमारे पहुंचने से पहले, 2 लोग जो कूद चुके थे, उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। आग पूरी तरह से नियंत्रण में है, कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हम एक बार फिर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करेंगे...अगर कोई अपडेट होगा, तो हम आपको बताएंगे।

11:30 AM, 18th Mar
दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर करीब 30 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

11:19 AM, 18th Mar
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

10:17 AM, 18th Mar
घटनास्थल पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और चिंताजनक घटना है। आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो चिंता की बात है। हमने अधिकारियों से घटना की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया जा सके। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी।

11:15 AM, 18th Mar
-इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी एनेक्स में देर रात भीषण आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भयावह आग की वजह से मनोज पुगलिया के साथ ही विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, सिमरन, राशि सेठिया और टीनू की मौत हो गई। हादसे में सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित घायल हुए हैं।
-शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक गाड़ी की चार्जिंग के दौरान धमाके के बाद गैस सिलेंडरों में विस्फोट से आग फैलने की बात सामने आई है। 
ये भी पढ़ें
दक्षिण गुजरात की सड़कों का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री पटेल ने 1185 करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी