इंदौर में खौफनाक वारदात, पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने किया ये काम
इंदौर में एक खौफनाक वारदात हुई है। एक पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार सुबह गली नंबर-3 में रहने वाले एकनाथ बाघ ने पत्नी रोहिणी की हत्या कर डाली। फिर एकनाथ ने भी आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान एकनाथ बाघ के रूप में हुई है। वहीं उसकी पत्नी का नाम रोहिणी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह दुखद घटना घटित हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह घर के भीतर से शोर-शराबा और संदिग्ध गतिविधियों की आवाजें सुनाई आ रही थीं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई। एक कमरे में एकनाथ बाघ फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी रोहिणी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण : घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। घटना के पीछे आर्थिक तंगी को भी कारण माना जा रहा है। एकनाथ बाघ पहले मैकेनिक का काम करता था। शेयर मार्केट में पैसा लगाया जिसमें घाटा होने पर मकान भी बेंच दिया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें