शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 Live Updates : 31 August
Written By
Last Updated : सोमवार, 31 अगस्त 2020 (14:34 IST)

कोरोनावायरस Live Updates : मुंबई में कोरोना का कहर, 24 घंटे के अंदर 31 प्रतिशत मौतें

कोरोनावायरस Live Updates : मुंबई में कोरोना का कहर, 24 घंटे के अंदर 31 प्रतिशत मौतें - Covid-19 Live Updates : 31 August
दुनियाभर में कोरोनावायरस से करीब 2 करोड़ 53 लाख 77 हजार  लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 8 लाख 50 हजार 149 लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 77 लाख लोग इससे स्वस्थ भी हुए हैं। दुनियाभर में 68 लाख 26 हजार एक्टिव हैं। दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 8 लाख 50 हजार के पार पहुंच गया है। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट-

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,512 नए मामले सामने आए, 971 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 36,21,246 है। इसमें 7,81,975 सक्रिय मामले, 27,74,802 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 64,469 मौतें शामिल हैं।


02:32 PM, 31st Aug
मुंबई में 24 घंटे के भीतर हुईं 31 प्रतिशत मौतें। दूसरी ओर, 59 फीसदी मरीजों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर हुई हैं।  

02:31 PM, 31st Aug
5 राज्यों में कोरोनावायरस के 62.47 फीसदी Active Cases
महामारी का कहर लगातार बढ़ रहा है और इसके सर्वाधिक सक्रिय मामलें महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में हैं। देश में कोरोना के कुल 7,81,975 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 4,88,515 इन 5 राज्यों में हैं, जो कुल सक्रिय मामलों का 62.47 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 193889, आंध्रप्रदेश में 99129, कर्नाटक में 88110, उत्तरप्रदेश में 54,666 और तमिलनाडु में 52721 सक्रिय मामले हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकॉर्ड 78,512 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,21,245 हो गई है। वहीं इस दौरान 971 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 64,469 पर पहुंच गई है। देश में इस दौरान 60,867 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 27,74,801 हो गई है।

12:21 PM, 31st Aug
तेलंगाना में 30 अगस्त को 1,873 नए कोरोना मामले। 1,849 रिकवरी मामले और 9 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,24,963 हो गई है जिसमें 31,299 सक्रिय मामले, 92,837 रिकवरी मामले और 827 मौतें शामिल हैं। 

12:20 PM, 31st Aug
30 अगस्त को ओडिशा में 2,602 नए कोरोना मामले और 10 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में 57,877 सैंपल का टेस्ट किया गया।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस ने PM मोदी से किया सवाल, चीन को कब दिखाएंगे 'लाल आंखें'