सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra Corona Update: संक्रमण के 1515 नए मामले, 3 की मौत, 78 लाख से अधिक संक्रमणमुक्त
- Corona से जंग में भारत की बड़ी जीत, देश में 90 प्रतिशत वयस्कों को लगा कोविड-19 का टीका
- क्या सिरदर्द भी है कोरोना का लक्षण, जानिए कोरोना और सिरदर्द का कनेक्शन?
- 3 दिन में 50,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 1.11 लाख एक्टिव मरीज
- Vaccination: सभी लोगों पर समान रूप से प्रभावी हैं कोविडरोधी टीके, दुबले व मोटे लोगों को जोखिम अधिक
24 घंटे में 13,086 नए कोरोना मरीज, 5 दिन में करीब 80 हजार संक्रमित
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नए मामले आए। जुलाई के पहले 5 दिन में 79 हजार 433 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 35 लाख 31 हजार 650 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.14 लाख से ऊपर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 13,086 नए मामले आए जबकि 19 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 242 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हजार 475 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,11 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में 12 हजार 456 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 28 लाख 91 हजार 933 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत है।
अब तक देश में कुल 198.09 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 44 हजार 805 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,322 नए मरीज मिले हैं। तमिलनाडु में 2,654, महाराष्ट्र में 1,515, पश्चिम बंगाल में 1,132 और कर्नाटक में 749 कोरोना संक्रमित पाए गए।
