सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: 9 माह बाद देश में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 40,559 एक्टिव मरीज
- डेल्टाक्रॉन वैरिएंट की आहट, जानिए क्या हैं लक्षण, किसे रहना होगा सावधान
- भारत में कोरोना से 40 लाख से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत, अधिकृत आंकड़े से 8 गुना ज्यादा
- कोरोना रिटर्न! चीन के 2 शहरों में लगाया Lockdown
- Covid 19 : संक्रमण के मामले और घटे, उपचाराधीन मरीजों संख्या भी हुई कम, रिकवरी दर 99 प्रतिशत
कोरोना पर राहत भरी खबर, 676 दिन में मिले सबसे कम नए संक्रमित
नई दिल्ली। भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,116 नए मामले सामने आए, जो पिछले 676 दिनों में संक्रमण के सबसे कम दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,90,991 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 38,069 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गत 24 घंटे के दौरान 47 और मरीजों की मौत होने से देश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,15,850 हो गई है। अब तक 4,24,37,072 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्युदर 1.20 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, कुल संक्रमितों के मुकाबले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 0.09 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर में भी और सुधार हुआ है तथा यह 98.71 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
गत 24 घंटे के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 2,490 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत है।
