सम्बंधित जानकारी
- Corona and Heart: कोरोना काल में ‘दिल को स्वस्थ’ रखने के 10 तरीके
- देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, वैक्सीनेशन में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा
- Live : 24 घंटे में देश में कोरोना के 46,148 नए मामले, 979 की मौत
- उज्जैन : 80 दिन बाद फिर खुला महाकालेश्वर मंदिर, गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं
- संभव है चीन में कोविड 19 अक्टूबर 2019 में ही शुरू हो गया हो
Corona India Update: राहतभरी खबर, संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी, मृत्युदर 1.13 प्रतिशत पर स्थिर | coronavirus
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी के बीच सोमवार को इस बीमारी से मरने वालों का दैनिक आंकड़ा 1,000 के नीचे पहुंच गया, हालांकि मृत्युदर 1.13 प्रतिशत पर स्थिर रही और नए संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के नीचे पहुंच गई है। इस बीच शुक्रवार को 17 लाख 21 हजार 286 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख 63 हजार 297 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 79 हजार 331 हो गया है। इस दौरान 58 हजार 578 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 93 लाख 9 हजार 607 हो गई है। सक्रिय मामले 13,409 कम होकर 5 लाख 72 हजार 994 रह गए हैं। इसी अवधि में 979 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 96 हजार 730 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.89 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.80 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गई है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1001 बढ़ने बाद यह संख्या 1,25,422 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 8,562 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,90113 हो गई है जबकि 405 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,21,286 हो गया है।(वार्ता)
