• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Complete lockdown in Neemuch
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (22:15 IST)

नीमच में संपूर्ण लॉकडाउन ऐलान, लोगों की लापरवाही से तेजी से फैल रहा था कोरोना संक्रमण

Coronavirus
नीमच। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। अनलॉक होने के बाद लोगों द्वारा नियमों को पालन नहीं किए जाने से कोरोनावायरस संक्रमण के मामले रफ्तार से बढ़ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए नीमच में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। 
 
कलेक्टर ने आगामी आदेश तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में गतिविधियां शुरू होने से कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों द्वारा सावधानियां नहीं बरती जा रही थीं। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। 
कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा कि नीमच नगरपालिका की सीमाओं में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा कि लॉकडाउन में दूध, मेडिकल दुकानों और स्वास्थ्य सेवाओं को छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त कोई भी गतिविधि संचालित नहीं हो सकेगी।

लॉकडाउन के दौरान सीमाएं भी सील रहेंगी और कोई आवागमन नहीं होगा। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : जापान में कोरोनावायरस के 366 नए मामले सामने आए