सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में, इन 10 देशों में इसका सबसे ज्यादा असर
- खुशखबर, मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके में कम हुआ कोरोना संक्रमण, 45% लोगों में मिली ‘एंटीबॉडी’
- अमेजन पर फूटा कोरोना बम, 20,000 कर्मचारी वायरस से संक्रमित
- बड़ी खबर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव
- Corona India Update : देश में 63.94 लाख कोरोना संक्रमित, करीब 1 लाख की मौत
भाजपा नेता कोरोना संक्रमित, दी थी पॉजिटिव होने पर ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी
कोलकाता। स्वयं को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की स्थिति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता अनुपम हाजरा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हाजरा को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हाजरा को शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि हाजरा ने बेचैनी की शिकायत की थी। उनके नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए। गुरुवार की रात को जांच रिपोर्ट आई जिसमें हाजरा को संक्रमण की पुष्टि हुई।
विवादित बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने हाजरा के खिलाफ एक सार्वजनिक हस्ती की छवि धूमिल करने तथा संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। (भाषा)
