सम्बंधित जानकारी
- मुरैना में 20 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में
- Covid-19: मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 167 तक पहुंची
- 'बिलों' में रहोगे तो कोरोना की 'आग' से बच जाओगे...
- संरा महासचिव बोले, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद Corona दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती
- Corona virus : योगी सरकार के निर्देश पर मजदूरों और गरीबों को राशन वितरण शुरू
Corona के खिलाफ जंग में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का 1125 करोड़ का योगदान
नई दिल्ली। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी अभियान में 1,125 करोड़ रुपए का योगदान देने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि इससे संक्रमण से पहले मोर्चे पर लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद होगी। कंपनी ने कहा कि इसमें विप्रो लिमिटेड ने 100 करोड़ रुपए, विप्रो एंटरप्राइजेज ने 25 करोड़ रुपए और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 1,000 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।
बयान में कहा गया कि यह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के योगदान से अलग है।
